नगर कार्यपालक पदाधिकारी बने विपूल विक्रम
जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-07 निवासी विपूल विक्रम ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 289वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) पद के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विपूल विक्रम शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी की और बाद में दिल्ली से एमटेक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में वह राघोपुर में ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता विजय कुमार गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। विपूल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी