Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

वर्दी पर सजा नया सितारा, प्रमोद कुमार साह बने सहायक अवर निरीक्षक वाल्मीकिनगर थाने में थानााध्यक्ष ने किया सम्मानित, पुलिसकर्मियों ने दी बधाई। बगहा/वाल्मीकिनगर। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के कार्मिक विभाग के आदेश के आलोक में पीटीसी (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र) उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार साह को भी सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोद कुमार साह की पदोन्नति की सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर थाना परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर थानााध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है। उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सम्मान समारोह के दौरान थाना के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमोद कुमार साह को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने कहा कि उनकी पदोन्नति पूरे थाना परिवार के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रमोद कुमार साह ने बिहार पुलिस मुख्यालय और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। समारोह का समापन सभी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Bagaha, West Champaran | Jul 10, 2026