साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाजार में 55 हजार रुपये से अधिक के उत्पादों का विक्रय
आत्मा परियोजना किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला रतलाम एवं कृषि उपज मण्डी समिति रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को सब्जी मंडी, सैलाना बस स्टैंड, रतलाम में जैविक, प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया गया।
हाट बाजार में जिले के विभिन्न विकासखंडों के प्रगतिशील जैविक उत्पादक कृषकों ने अपने विषमुक्त जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए। नागरिकों में जैविक उत्पादों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
#jansampark #ratlam
#madhyapradesh