अंतिम सोमवारी कांवरिया यात्रा को लेकर SDM किशन कुमार ने लिया पथ का जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश.
दलसिंहसराय। अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए SDM किशन कुमार ने कांवरिया पथ का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। झमटिया से बाबा थानेश्वर स्थान तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के बोलबम यात्रा में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।
#KanwariyaYatra #AntimSomwari #BolBam #Jhamatiya #BabaThaneshwar #SDMKishanKumar #Dalsinghsarai #Samastipur #BiharNews #StreamBihar #KanwarYatra #Sawan2026