शराब पीकर खुद को रेसर समझने की भूल न करें!
शराब के नशे में Steering संभालना किसी की भी जिंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ है। Party का सुरूर कुछ पलों का होता है, लेकिन ‘Drink and Drive’ का अंजाम बहुत भारी पड़ सकता है। Motor Vehicle Act की धारा 185 के तहत नशे में गाड़ी चलाने पर दस हजार रुपये तक का भारी जुर्माना और छह महीने तक की जेल का सख्त प्रावधान है। यह आपकी जेब और जिंदगी दोनों को तबाह कर सकता है। सुरक्षित Drive करें और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता।
#Rajasthanpolice #Drivesafe #roadsafety #trafficrules #challans