बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इसकी अध्यक्षता संजय सरावगी ने कही। इसमें पार्टी के वरीय पदाधिकारी, पटना के सांसद, विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में उपचुनाव में लगे पार्टी के नेताओं आदि से फीडबैक लिया गया।
यह बैठक पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगभग ढाई घंटे तक चली। इसमें भाजपा के मंत्री, पटना के विधायक, सांसद और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सहित चुनावी ड्यूटी में लगे नेता मौजूद रहे।
लगभग तीन दशक तक भाजपा का गढ़ रहे बांकीपुर के उपचुनाव में पार्टी को किन वजहों से हार का सामना करना पड़ा, इस पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा कि प्रदेश नेतृत्व ने बांकीपुर चुनाव में लगे नेताओं से जाना कि चुनावी तैयारी में कहां कमी रह गई थी और इसके पीछे क्या कारण रहे।