
*The SaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾राखी के धागों से महिलाओं ने बुनी आत्मनिर्भरता की नई कहानी!!*
*👉🏾👉🏾स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बदली तकदीर, राखी बनाकर कमा रहीं 6 से 10 हजार रुपये!!*
_सहारनपुर। विकासखंड नागल की ग्राम पंचायत शिवपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राखी निर्माण के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के मार्गदर्शन में शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।ब्लॉक मिशन मैनेजर नाजिया के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं मिलकर आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर रही हैं। समूह की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर सहारनपुर की थोक मंडी से कच्चा माल खरीदती हैं और करीब 10 दिनों की मेहनत के बाद प्रत्येक महिला को लगभग 6 हजार से 10 हजार रुपये तक का लाभ प्राप्त हो रहा है।राखी निर्माण के इस कार्य से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्रिय योगदान दे रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं!!!_