#सत्ता की हनक या नियमों का #दुरुपयोग? बोर्ड उपाध्यक्ष की गाड़ी पर उठे गंभीर सवाल!
कोटद्वार। उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष #अनुराधा वालिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनकी कथित सरकारी सुविधाओं और वाहन के उपयोग को लेकर उठ रहे सवाल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि उपाध्यक्ष पद का प्रभाव दिखाने के लिए हूटर लगी गाड़ी और बड़े बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जबकि वाहन से जुड़े कुछ दस्तावेज और नियमों के पालन पर भी प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं जिस वाहन का उपयोग किया जा रहा है, वह टैक्सी के रूप में पंजीकृत है, लेकिन उस पर सफेद नंबर प्लेट लगी हुई है। आरोप यह भी है कि वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है और उसका प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) भी समाप्त हो चुका है।