
सावन के अंतिम सोमवारी पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी को लेकर डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर में ऐतिहासिक प्राकृतिक छाटाओ से परिपूर्ण वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, बिहार के कई जिलों से आए लगभग 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया, इस दौरान हर हर महादेव बोल बम की जय घोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा, श्रद्धालु पहाड़ी इलाका में बने जल स्रोत में स्नान किये उसके बाद पहाड़ के रास्ते मंदिर पहुंचे जहां मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे अर्घा सिस्टम से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया, इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध देखे गए, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित श्रावणी मेला में हर जगहो पर पुलिस बल के जवान तैनात किये गए है। जगह जगह पूछताछ केंद एवं मैडिकल कैम्प लगाया गया है। पहाड़ी इलाका के चप्पे चप्पे पर पुलिस बलों के जवान एवं अधिकारी मुस्तैद थे, रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओ का वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने लगे थे। जिला प्रशासन ने रविवार की देर रात से ही जलाभिषेक शुरू करा दिया जो सोमवार के पूरे दिन जारी रहा, मखदुमपुर बराबर रोड़ श्रद्धालुओं से पटा रहा, इस दौरान कई जगहों पर जाम की स्थिति देखी गई, इस बाबत मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया की सावन के तीसरी सोमवारी पर 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।
सावन के अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था जिसे लेकर डीएम छिरीड बाई भूटिया ,एसपी कोटा किरण कुमार सहित जिले के कई पदाधिकारीयो ने वाणावर पहाड़ स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया, साथ ही वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारीयो एवं दंडाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया, उन्होंने कहा के ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#sawan #babasidhnathmandir #BarabarCaves #jehanabad #JehanabadNews #Makhdumpur