बेटे को नहर में बहता देख पिता ने भी लगा दी नहर में छलांग - दिनों पिता-पुत्र नहर में बहे
करनाल के निसिंग के गांव बीर बड़ालवा निवासी सतनाम और उसका बेटा मानुष खेत में फसल पर स्प्रे करने के लिए गए थे। खेत के पास ट्यूबवेल न होने के कारण मानुष पानी भरने के लिए पास ही बह रही बस्तली नहर के पास गया। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा - बेटे को नहर में बहता देख सतनाम ने भी बेटे को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी जबकि सतनाम को तैरना भी नहीं आता था
फिर दोनों ही नहर में बह गए , जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
#KarnalNews #Nissing #HaryanaNews #BreakingNews #TragicAccident
Ballah, Karnal | Sep 11, 2026