Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

मुख्य सचिव ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने गुरुवार को पुनौरा धाम मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विभाग के वरीय पदाधिकारी, जिलाधिकारी रिची पांडेय,एसपी अमित रंजन ,डीडीसी संदीप कुमार, संबंधित अभियंतागण तथा मंदिर निर्माण कार्य कर रही एजेंसी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एजेंसी द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से मुख्य सचिव को अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में उपलब्ध मानव संसाधन एवं मशीनरी की वर्तमान स्थिति, अस्थायी निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्माण सामग्री एवं उपकरणों की उपलब्धता, आगामी तीन माह (1 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026) के लक्ष्यों, सड़क नेटवर्क के विकास, सार्वजनिक संपर्क मार्गों की प्रगति सहित विभिन्न तकनीकी एवं आधारभूत पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि मंदिर निर्माण एवं पुनौरा धाम परिसर के समग्र विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सरकार की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है, इसलिए प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भी आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्य सचिव द्वारा पुनौरा धाम मंदिर निर्माण एवं समग्र विकास परियोजना की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है। इसी क्रम में आज की समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sitamarhi, Bihar | Jul 16, 2026

MORE NEWS