Public App Logo
*थाना फेफना जनपद बलिया साईबर पुलिस टीम ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के बैंक खाता से धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये Money Restoration Portal पर 106(3) BNSS के तहत फ्राड धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।* उल्लेखनीय है कि पीड़ित/ आवेदक अंकित कुमार पाण्डेय निवासी थाना फेफना, बलिया के बैंक खाते से दिनांक-09/03/2026 को रु0- 22100/- का फ्राड किया गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित/ आवेदक उपरोक्त द्वारा NCRP व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराया गया। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में थाना फेफना साईबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की गई धनराशि रु0- 22100/- रुपये मे से रु0- 9500/- को होल्ड कराया गया । तत्पश्चात MRM PORTAL पर धारा 106(3) BNSS के तहत होल्ड धनराशि 9500/- रुपये को दिनांक 10/08/2026 को आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया है । अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक/ पीड़ित उपरोक्त द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना- फेफना पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई । *बरामद कराने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क थाना फेफना, बलिया 2. क0आ0 शशि झा थाना फेफना, बलिया 3. का0 सत्यम सिंह थाना फेफना, बलिया 4. म0का0 खुशबु त्रिपाठी थाना फेफना, बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस ।* - Ballia News