पटना जिले के पालीगंज में जिला पदाधिकारी पटना के निर्देश पर उपकारा रामपुर नागवां में कैदी बंदी दरबार का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों की समस्याओं, पेयजल व्यवस्था, परिजनों से बातचीत समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान एसडीएम ने उपकारा के किचेन का भी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। बंदी दरबार में एसडीएम चंदन कुमार व जेल अधीक्षक ने बंदियों को कानून का पालन करने तथा अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। #upkarapaliganj #patna #PrisonersAssembly #SubDivisionalOfficer #inspection
Maner, Patna | Sep 9, 2026