कलेक्टर साहब की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावितों का जायजा
त्योंथर नगर परिषद एवं घाटी के ऊपर शंकरपुर-महेवा क्षेत्र में बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच रीवा कलेक्टर साहब ने पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और प्रशासनिक अमले को आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्र का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। कठिन समय में कलेक्टर साहब की सक्रियता और मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करना सराहनीय है।
#RewaCollector #रीवाकलेक्टर #बाढ़ #बाढ़प्रभावित #त्योंथर #शंकरपुर #महेवा #Rewa #FloodRelief
Jawa, Rewa | Aug 22, 2026