नए घर की रंगाई बनी बड़ी वारदात की वजह, जांच में खुला पूरा मामला कर्नाटक से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के विजयपुरा इलाके में एक महिला ने नए घर में पेंट करने आए पेंटर के साथ मिलकर अपने पति के खिलाफ साजिश रची। शुरुआत में इसे हिट एंड रन का मामला बताया गया था। पत्नी ने शिकायत दी थी कि सुबह अज्ञात वाहन ने पति को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनका निध4न हो गया। पुलिस ने जब जांच की तो मामला सुनियोजित निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।