जमुआ के आहारडीह में अवैध आरा मिल पर छापा, 10 लाख से अधिक की लकड़ी जब्त
जमुआ (गिरिडीह): जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज पंचायत स्थित आहारडीह में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की लकड़ी जब्त की गई। साथ ही आरा मिल में लगी मशीनों एवं अन्य उपकरणों की भी जांच की गई। प्रशासन ने जब्त लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध लकड़ी कारोबार और बिना अनुमति संचालित आरा मिलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।#BreakingNews #Jamua #Giridih #Jharkhand #ForestDepartment #JamuaPolice #IllegalSawmill #Mirzaganj #AharDih