
बेतिया।शनिबार को आरक्षी अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम ने पदस्थापना के बाद पहली बार मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण किया। महोदीपुर में नौ सेना के अधिकारी पवन कुमार के पेरेंट्स से थाना परिसर में मिले और पीड़ितों की जुबानी चोरी की घटना का पूरा हाल जाना।मौके पर उपस्थित गृह स्वामी कृष्ण किशोर सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह से चोरी की वारदात की पूरी जानकारी ली।पीड़ितो ने बताया कि पूरी जिंदगी की कमाई चोरी हो गयी।पीड़ितों ने बताया की सास बहू की सभी कीमती जेवर चोरी हो गया जो बिगत 17 जून को नाती के मुंडन समारोह में पहनने के लिये निकाला गया था।गृहिणी आशा सिंह ने पुलिस को बताया कि सोना का कान का टॉप्स 12 जोड़ा, चेन 04,नाक का लवंग 01,पैंडल01,अंगूठी 09, ब्रासलेट 01,हनुमानी 09,चेन बड़ा 02 नथिया समेत जमीन रजिस्ट्री केलिये रखे गए 09 लाख रुपये आदि की चोरी हुई है।पीड़ितों ने खुलासा किया कि लगभग 60 लाख मूल्य की जेवर और नकदी का नुकसान है।एसपी द्वारा यह पूछे जाने पर की किसी पर शक है इसपर पीड़ित दंपति ने बताया कि उनलोगों की किसी से अदावत नही है।इस अवसर पर एसपी ने बहुअरवा से चोरी गये ट्रैक्टर और टेलर के मालिक पारसा पंचायत के वार्ड 07 निवासी परवेज आलम से भी उनकी आपबीती सुनी।परवेज आलम ने बताया कि कैसे उनके दरबाजे से ट्रैक्टर और चोरी की घटना शुक्रवार की रात घटी।पीड़ितों की व्यथा सुनने के बाद एसपी श्री गौतम ने चोरी की घटना के उद्भेदनके लिये एसआईटी टीम का गठन किया जिसमे मुख्य रूप से एसडीपीओ सदर अजित कुमार, एसएचओ अमर कुमार और कांड के अनुसंधानकर्ता मिथलेश कुमार सिंह को शामिल किया गया।एस पी ने चोरी की बढ़ती घटनाओं के लिये अधिकारियों को सजग रहने और सरकार से प्राप्त वर्दी की लाज रखने की बात कही।