Vande Bharat news🚨 BIG BREAKING | 🚨
गायब हुए नरेश पहलवान सकुशल मिले, परिवार में खुशी की लहर
होडल के भुलवाना गांव के नरेश पहलवान पिछले दिनों अचानक गायब हो गए थे। परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल था। अब राहत भरी खबर सामने आई है कि नरेश पहलवान सही सलामत अपने परिवारजनों को मिल गए हैं।
नरेश के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और गांव में खुशी का माहौल है। परिवारजनों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
वन्दे भारत न्यूज़ | होडल
प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Jul 16, 2026