
#राठ में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
🔴 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
राठ (हमीरपुर)। 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राठ के आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला फूंका गया।
प्रदर्शन में राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला अधिकारों की बात करने वाली पार्टी अपने सांसद के मामले में चुप क्यों है। उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ‘बेटी हूं, लड़ सकती हूं’ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस मामले में बोलने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद को पद से हटाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत, महेंद्र शुक्ला, महेंद्र शर्मा और अमरजीत सिंह अरोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ खबर को शेयर कर दूसरों तक पहुंचाएं।
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट में रखें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #राठ #हमीरपुर #भाजपा #महिलासुरक्षा #उत्तरप्रदेश
Rath, Hamirpur | Oct 17, 2026