
नियति की क्रूरता: 18 वर्षों तक मौ*त से जूझती रही प्रियंका, 27 की उम्र में जिंदगी की जंग हारी
सिरमौर के जुवाधार गांव की बेटी ने अदम्य साहस के साथ बीमारी से लड़ा लंबा संघर्ष, नि*धन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
नवीन शर्मा की रिपोर्ट
सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मिल्हा पंचायत के जुवाधार गांव की 27 वर्षीय प्रियंका शर्मा का निधन पूरे क्षेत्र को गमगीन कर गया। प्रियंका ने अपने जीवन के 18 वर्ष एक गंभीर बीमारी से लड़ते हुए बिताए, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। उनका जीवन संघर्ष, साहस और उम्मीद की एक ऐसी मिसाल रहा, जिसने हर किसी को प्रेरित किया। आखिरकार लंबी बीमारी से जूझने के बाद प्रियंका ने अंतिम सांस ली। उनके नि*धन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रियंका की कहानी हमेशा इस बात की याद दिलाएगी कि विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला और जिजीविषा कितनी बड़ी ताकत होती है।
#PriyankaSharma #Shillai #SirmaurNews #HimachalNews #InMemory #Tribute #EmotionalStory #CourageAndHope #Juvadhar #HimachalPradesh #BreakingNews #SadNews #LifeStruggle #RestInPeace #ViralNews #HimachalUpdates #ShokSabha #InspiringJourney #HumanSpirit #NewsUpdate
Morang, Kinnaur | Jun 21, 2026