किशनगंज के निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सरल स्वभाव और विकास कार्यों की सराहना की। विशाल राज ने जिलावासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।