नई तबादला नीति के तहत शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन शिक्षकों की ऑनलाइन ई-अटेंडेंस 90% से कम है, उन्हें ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। विभाग इस बार अप्रैल तक के रिकॉर्ड के आधार पर पात्रता तय कर रहा है। वहीं जिन शिक्षकों के संविलियन के 3 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, वे भी स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। शिवपुरी डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का डेटा पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है।
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV