जालौन ब्रेकिंग: अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जालौन। कैलिया थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई रतनपुरा मोड़ के पास की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
#JalaunBreaking #JalaunNews #KailiyaPolice #PoliceAction #IllegalWeapon #Tamanchा #Arrest #CrimeNews #UPPolice #JalaunPolice #CrimeNewsJalaun #BreakingNews #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026