
रामनगर के सरकारी अस्पताल कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ संयुक्त संघर्ष समिति करेगी चरणबद्ध आंदोलन
रामनगर हैडलाइन - रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय (रामनगर) सहित मालधन, पीरूमदारा, और कानिया आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानकों के अनुसार डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित नियुक्ति तथा अस्पताल में ही समस्त जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 'संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर' के बैनर तले जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है, पर्वतीय सभा, लखनपुर में संयुक्त संघर्ष समिति कि एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त चिकित्सालय में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं,
संयुक्त संघर्ष समिति ने स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं सांसद अनिल बलूनी से अपील की है कि वे 15 दिनों के भीतर अस्पताल में मानकों के अनुरूप डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित नियुक्ति कराएं तथा सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व अन्य सभी जांच सुविधाएं चालू कराएं, समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
#RamnagarHospitaal #सयुंक्तसंघर्षसमितिरामनगर #prbhatdhyani
#Newsviral #newsallflower