लिखमिसर उत्तरादा से सामान्य सीट से रतनलाल मेघवाल ने जताई सरपंच पद की दावेदारी
बीकानेर - श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिखमिसर उत्तरादा गांव में सरपंच पद को लेकर रतनलाल मेघवाल का नाम चर्चा में आया है। युवा रतनलाल मेघवाल ने सामान्य सीट से सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी जताई है।
रतनलाल मेघवाल ने कहा कि यदि गांव की जनता उन्हें सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे गांव के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि गांव के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को गति दी जाए।
उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग मिला तो वे गांव के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास करेंगे।