छात्र-युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग तेज
#छपरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के आदेश और गृह विभाग के विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में छात्र-युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और गिरफ्तार लोगों को यथाशीघ्र रिहा किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार पहले ही छात्रों की मांगें मान लेती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। साथ ही आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पत्थरबाजी और अधिकारियों, पुलिसकर्मियों व छात्रों के घायल होने की घटनाओं को दुखद और निंदनीय बताया।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं करती है, तो छात्र-युवाओं के हित में आगे आंदोलन किया जाएगा।
#Chapra #Saran #Bihar #Congress #StudentProtest #NEETProtest #BiharNews #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Jul 28, 2026