Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आलमपुर (जिला कांगड़ा) के विद्यार्थियों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आलमपुर (कांगड़ा) के विद्यार्थियों ने डीएवी मनई (खो-खो), रेहन (शतरंज) तथा पट्टा जटियां (क्रिकेट, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन) में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। एथलेटिक्स में विद्यालय ने 2 स्वर्ण, 12 रजत एवं 13 कांस्य पदक जीतने के साथ खो - खो में अंडर-14 बालिका, अंडर-14 बालक तथा अंडर-17 बालक वर्ग में उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बैडमिंटन में मुस्कान (अंडर-17), अर्नव शर्मा (अंडर-17) तथा विहान (अंडर-19) ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-17 बालिका, अंडर-17 बालक एवं अंडर-19 बालक टीमों ने भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शतरंज में अंडर-14 बालक टीम उपविजेता रही। क्रिकेट में अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक टीमों ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 बालक टीम उपविजेता रही। आयुष झा (अंडर-14) एवं सुजल सदयाल (अंडर-17) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कुमार राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।

Dharamshala, Kangra | Jul 15, 2026

MORE NEWS