
22 घंटे में घर में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹85 हजार का सामान बरामद
देवास। देवास जिले की टोंकखुर्द थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का महज 22 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने के टाप्स और चांदी की पायजेब सहित करीब ₹85 हजार का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी मजदूरी के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ ग्राम पोलाय (जिला शाजापुर) गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी पेटी से एक जोड़ी सोने के टाप्स और एक जोड़ी चांदी की पायजेब चोरी कर ली। सूचना मिलने पर फरियादी ने थाना टोंकखुर्द में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सोनकच्छ संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और भौतिक जांच के आधार पर पुलिस ने अजय बिलावलिया (41) निवासी ग्राम देवली, थाना टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गए सोने के टाप्स और चांदी की पायजेब बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
बरामद मशरूका
• एक जोड़ी सोने के टाप्स
• एक जोड़ी चांदी की पायजेब
• कुल कीमत लगभग ₹85,000
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम निरीक्षक हितेश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन यादव, प्रधान आरक्षक सुनील रावत, आरक्षक वीरेन्द्र चौहान, जोजनसिंह, दीपक, आलोक एवं मुखबिर तंत्र की सराहनीय भूमिका रही।