सीधी जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने गांव की सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। बुधवार 16 सितंबर को धरने का चौथा दिन है। लीला अपनी छोटी बेटी के साथ तीन दिनों से धरने पर बैठी हैं। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के नाम वीडियो जारी कर सड़क बनवाने की मांग की। लीला ने कहा कि एक बार गांव की समस्या देखने आइए और सड़क बनवा दीजिए। उनका कहना है कि गर्मी और बरसात बीत गई, लेकिन सड़क अब तक नहीं बनी। ग्रामीण भी उनके साथ 24 घंटे धरने पर बैठे हैं।
#LeelaSahu #Sidhi #MadhyaPradesh #PrahladPatel #RoadDemand #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 17, 2026