
*थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अपहृता/पीडिता की सकुशल किया गया बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.08.2026 को आवेदिका ने थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 10.08.2026 समय लगभग 09.00 बजे सुबह मेरी दो नाबालिग नतिनी व पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर उम्र लगभग 22 वर्ष समस्त निवासीनीगण पतनारी थाना उभांव जनपद बलिया तीनों एक साथ बाजार में कपड़ा सीलवाने गयी थी, वापस नही आयी पुष्पा अपने साथ लेकर गयी है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 14.08.2026 को थाना उभांव बलिया उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अपहृता/पीडिता के बरामदगी हेतु क्षेत्र मे रवाना होकर पतारसी सुरागरसी कर रहे थे कि सर्विलांस सेल से लोकेशन प्राप्त हुआ की जबलपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सं0 1 जबलपुर रेलवे स्टेशन म0प्र0 से लड़की पुष्पा जिसके पास एक छोटी बच्ची है। उसने अपना नाम पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष बताया, अपने साथ लिये छोटी बच्ची उम्र करीब 06 माह की है तथा साथ में गयी नाबालिग दोनों बच्चियाँ भी हैं। जिनको आज दिनांक 14.08.2026 को सकुशल बरामदगी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
*पीडिता की बरामदगी का नाम व पता*
1. पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पतनारी थाना उभांव जनपद बलिया
2. 02 नाबालिंग बच्चियाँ
*बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 संतोष कुमार यादव थाना उभांव जनपद बलिया
2. हे0का0 सुधीर यादव थाना उभांव जनपद बलिया
3. का0 पंकज राजभर थाना उभांव जनपद बलिया
4. रि0म0का0 कंचन गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 14, 2026