Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

#धामी की बेटी कांता देवी बनीं AIIMS बिलासपुर में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलीधार की बेटी कांता देवी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए AIIMS बिलासपुर में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे धामी और शिमला ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कांता देवी का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और मेहनत की प्रेरक मिसाल है। बचपन में ही पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई। खेती-बाड़ी और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उनकी माता ने बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए कांता देवी ने लगातार मेहनत की और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। इससे पहले वह AIIMS भोपाल, AIIMS नई दिल्ली और AIIMS बिलासपुर की नर्सिंग भर्ती परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुकी हैं। हालांकि उनकी इच्छा शिक्षण क्षेत्र में योगदान देने की थी। अब AIIMS बिलासपुर में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पद पर चयन के साथ उनका यह सपना भी पूरा हो गया है। कांता देवी की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत पीपलीधार सहित पूरे धामी क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकतीं।

Shimla Urban, Shimla | Jul 2, 2026

MORE NEWS

मानसून की पहली ही बारिश ने किन्नौर में मचाई भारी तबाही! 🌧️

जिला किन्नौर के लिप्पा, चोलिंग और रिस्पा क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़कों और संपर्क मार्गों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य जारी है।

#Kinnaur #Monsoon #HeavyRain #HimachalPradesh #RainDamage #WeatherUpdate #HimachalNews

मानसून की पहली ही बारिश ने किन्नौर में मचाई भारी तबाही! 🌧️ जिला किन्नौर के लिप्पा, चोलिंग और रिस्पा क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़कों और संपर्क मार्गों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य जारी है। #Kinnaur #Monsoon #HeavyRain #HimachalPradesh #RainDamage #WeatherUpdate #HimachalNews

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026

बंजार की चकुरठा पंचायत में बड़ा हादसा टला, घर में घुसी  चट्टान

बंजार (कुल्लू),तहसील बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में  एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत चकुरठा में एक घर के पीछे से भारी चट्टान अचानक खिसककर सीधे मकान में आ घुसी। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है।  

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में है।

बंजार की चकुरठा पंचायत में बड़ा हादसा टला, घर में घुसी चट्टान बंजार (कुल्लू),तहसील बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत चकुरठा में एक घर के पीछे से भारी चट्टान अचानक खिसककर सीधे मकान में आ घुसी। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में है।

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026

#शिमला:- शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में सोशल मीडिया चलाने पर पूर्ण रूप से लगाई गई पाबंदी..मंदिर परिसर और मंदिर के अंदर अब नहीं बना पाएंगे वीडियो और रील्स, उलंघन करने वालो के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई..एसडीएम चौपाल ने जारी किए आदेश..!

#शिमला:- शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में सोशल मीडिया चलाने पर पूर्ण रूप से लगाई गई पाबंदी..मंदिर परिसर और मंदिर के अंदर अब नहीं बना पाएंगे वीडियो और रील्स, उलंघन करने वालो के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई..एसडीएम चौपाल ने जारी किए आदेश..!

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026