झामुमो का बड़ा एक्शन: विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ बयानबाजी पर दीपक प्रताप देव को शोकॉज नोटिस
गढ़वा: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले युवा नेता दीपक प्रताप देव को सोमवार को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी किया है।
जिलाध्यक्ष शंभू राम और जिला सचिव शरीफ अंसारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी नोटिस में दीपक प्रताप देव से एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए पार्टी के केंद्रीय कार्यालय भेज दिया जाएगा।
Deepak Pratap Deo Anant Partap Deo
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026