बसडीहा कला में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी
औरंगाबाद। फेसर प्रखंड क्षेत्र के बसडीहा कला गांव में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।प्रतिमा के आगमन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का स्वागत किया गया और पूरे पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।