Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#रेलयात्री_संघ_ने_डीआरएम_को_सौंपा_मांग_पत्र, रेल सेवाओं के विस्तार की उठाई मांग बिसाऊ। सोमवार को झुंझुनूं दौरे पर आए जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रवि जैन को रेल यात्री संघ, चिड़ावा ने विभिन्न रेल सेवाओं के विस्तार एवं चिड़ावा को जंक्शन बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चिड़ावा से सिंघाना होते हुए नारनौल तक नई रेल लाइन का निर्माण कर चिड़ावा को जंक्शन बनाने की मांग रखी गई। इसके अलावा जोधपुर–दिल्ली के बीच डेगाना, फुलेरा, रींगस, सीकर, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू और रेवाड़ी मार्ग से नई रेलगाड़ी संचालित करने की मांग भी की गई। संघ ने बताया कि यह शेखावाटी क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि चिड़ावा एवं झुंझुनूं से दोपहर 12:15 बजे के बाद शाम 6:00 बजे तक जयपुर जाने के लिए कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोहारू–जयपुर रेल सेवा का नियमित संचालन लोहारू–चिड़ावा–झुंझुनूं–सीकर–जयपुर मार्ग से किया जाए। साथ ही ट्रेन का समय इस प्रकार निर्धारित किया जाए कि वह लोहारू से दोपहर लगभग 2:30 या 3:00 बजे रवाना हो तथा जयपुर से शाम 7:00 या 7:15 बजे वापसी के लिए प्रस्थान करे, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 04721/04722 हिसार–जयपुर–हिसार (वाया सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, सीकर) अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा, जिसका संचालन खाटूश्यामजी मेले के दौरान किया गया था, उसे नियमित रूप से पुनः शुरू करने की मांग भी रखी गई। डीआरएम रवि जैन ने मांग पत्र प्राप्त कर सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित प्रस्तावों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर रेल यात्री संघ, चिड़ावा की ओर से अभिषेक, नीरज और आर्यन उपस्थित रहे। #बिसाऊ #Bissau #झुंझुनूं #Jhunjhunu #शेखावाटी #Shekhawati #ShekhawatiExpress #रेलवे_समाचार #IndianRailways #RailNews #बिसाऊ_जंक्शन #BissauJunction #रेल_यात्री_विकास_संघ #DRMJaipur #अमृतभारतस्टेशनयोजना #RailwayDevelopment #TrainStopDemand #RailInfrastructure #RaviJain #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #PublicDemand #RailConnectivity #NewRailLine #ExpressTrainStop #SuperfastTrain #RailPassengers #DevelopmentNews #ShekhawatiNews #ashoksoni

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 28, 2026

MORE NEWS

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿
🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया।
💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है।
💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं।
📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ।
#झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿 🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। 💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है। 💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं। 📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ। #झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026