
सब इंस्पेक्टर सुंदर लाल के बेटे सौरभ कम्बोज का ADA पद पर चयन — मेहनत और संस्कारों की जीत
फतेहाबाद, 18 अक्टूबर (विशेष संवाददाता द्वारा-)
फतेहाबाद पुलिस की नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुंदर लाल जी के सुपुत्र सौरभ कम्बोज का ADA (Assistant District Attorney) के पद पर चयन होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और गौरव की बात है।
यह उपलब्धि सौरभ कम्बोज की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है। एक पुलिस परिवार से निकलकर न्याय के क्षेत्र में इतने महत्वपूर्ण पद पर चयन होना यह दर्शाता है कि संस्कार और परिश्रम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर हरियाणा युवा कल्याण परिषद के चेयरमैन बलबीर सिंह कम्बोज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सौरभ कम्बोज की यह सफलता केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे फतेहाबाद और समस्त कम्बोज समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे होनहार युवा हमारे समाज के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं।
श्री कम्बोज ने कहा कि सुंदर लाल जी ने नशा मुक्ति के क्षेत्र में नशे से दूर करने का जो सराहनीय कार्य किया है, आज उनके बेटे ने शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में नाम रोशन कर उस सेवा भाव को आगे बढ़ाया है।