मिर्जापुर: नारघाट में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक को घसीटते हुए लाठी-डंडों से पीटा, गंगा की ओर ले जाने का आरोप
मिर्जापुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारघाट में बुधवार रात करीब 9 बजे युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भरत मिलाप मेले के दौरान नगर के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद गंगा पार से मेला देखने आए युवकों के एक समूह द्वारा एक युवक को घसीटते हुए लाठी-डंडों से पीटने और गंगा की ओर ले जाने की बात सामने आई है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने पर मामले ने और तूल पकड़ लिया है। घटना में कितने लोग घायल हुए और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
#Mirzapur #Narghat #CityKotwali #मारपीट #भरतमिलाप #MirzapurNews #TodayMirzapurNews