
ग्वालियर में 15 अक्टूबर को होगा ‘एनपीएस संचय’ जागरूकता कार्यक्रम
पेंशन सुरक्षा और नियमित बचत के प्रति लोगों को जागरूक करने पर रहेगा जोर
पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के तत्वावधान में जिले के अग्रणी जिला बैंक कार्यालय द्वारा 15 अक्टूबर को रेडिसन होटल में ‘एनपीएस संचय’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लोगों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की जानकारी देने और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हो रहा है।
लीड बैंक ऑफीसर श्रीमती अमिता शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, कारीगरों और निर्माण श्रमिकों को पेंशन योजना के लाभों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही नियमित बचत, पेंशन नियोजन, अंशदान और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
इस पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में पेंशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी पेंशन सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh