भादरा की बेटी मनु कसवां ने जूडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल,
नेशनल के लिए हुआ चयन
भादरा। गांव भरवाना की बेटी मनु कसवां ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण कॉलेज की छात्रा मनु कसवां ने श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।