Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh

#लेटेस्ट मौसम अपडेट....

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026

MORE NEWS

Tonk police

Tonk police

Bikaner, Bikaner | Jul 10, 2026

7 ग्राम पंचायतों का उपखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूटा
लोगों हो रही भारी परेशानी 
#पीपलू #टोंक #सहोदरानदी #टोंक

7 ग्राम पंचायतों का उपखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूटा लोगों हो रही भारी परेशानी #पीपलू #टोंक #सहोदरानदी #टोंक

Bikaner, Bikaner | Jul 10, 2026

ऊन्टालड़ में शराब ठेके के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दुकान बंद करने पर बनी सहमति

#बीदासर के ग्राम ऊन्टालड़ में नशामुक्त गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शराब ठेके के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वैध व अवैध शराब बिक्री से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण धरने पर बैठे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और अनुज्ञाधारी तिलोक सिंह से वार्ता के बाद सहमति बनी कि शुक्रवार को सरपंच के लेटरपैड पर दुकान बंद करने की मांग भेजी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

ऊन्टालड़ में शराब ठेके के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दुकान बंद करने पर बनी सहमति #बीदासर के ग्राम ऊन्टालड़ में नशामुक्त गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शराब ठेके के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वैध व अवैध शराब बिक्री से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण धरने पर बैठे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और अनुज्ञाधारी तिलोक सिंह से वार्ता के बाद सहमति बनी कि शुक्रवार को सरपंच के लेटरपैड पर दुकान बंद करने की मांग भेजी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Bikaner, Bikaner | Jul 10, 2026

गुर्जर समाज पर अभद्र अशोभनीय 
अमर्यादित टिप्पणी से भारी आहट 
जमकर किया विरोध प्रदर्शन 
सौंपा उपखंड अधिकारी सीओ को ज्ञापन 
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग 
#गुर्जरसमाज #गुर्जर  #पांचनाबाध #मीणा 
#Gurjar #PaachnaDam  #tonk #niwai

गुर्जर समाज पर अभद्र अशोभनीय अमर्यादित टिप्पणी से भारी आहट जमकर किया विरोध प्रदर्शन सौंपा उपखंड अधिकारी सीओ को ज्ञापन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग #गुर्जरसमाज #गुर्जर #पांचनाबाध #मीणा #Gurjar #PaachnaDam #tonk #niwai

Bikaner, Bikaner | Jul 10, 2026

खान विभाग की नई शर्तों के विरोध में माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार ,
अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
 बीकानेर। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार को खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम अधीक्षण खनिज अभियंता नरेश कुमार बैरवा को ज्ञापन सौंपकर खान विभाग द्वारा वाहन चालकों, वाहन मालिकों एवं वे-ब्रिज संचालकों पर नियम विरुद्ध एवं अव्यावहारिक शर्तें थोपे जाने का विरोध जताया।
एसोसिएशन के सचिव सौरभ चाँदना ने बताया कि बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में समस्त वाहन चालक, वाहन मालिक एवं वे-ब्रिज संचालक विभाग द्वारा जबरन लागू किए जा रहे नियमों एवं तकनीकी विफलताओं के विरोध में एकजुट होकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभाग के पूर्व आदेशानुसार सभी वे ब्रिज संचालकों ने लाखों रुपये खर्च कर स्वचालन प्रणाली (ऑटोमेशन सिस्टम) स्थापित की थी, लेकिन अब बिना किसी ठोस आधार के विभाग द्वारा उसका वर्जन बदलने तथा वे-ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे रडार सिस्टम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का दबाव बनाया जा रहा है विभाग द्वारा 26 फीट ऊंचे पोल पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हैं। इससे पोल गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही विभाग ने तकनीकी खामियों से युक्त सॉफ्टवेयर को बिना पर्याप्त तैयारी के वाहनों पर अनिवार्य कर दिया है, जिसके कारण ई-रवन्ना  बनना प्रभावित हो गया है।
 सौरभ चाँदना ने कहा कि विभाग की तकनीकी खामियों के चलते पिछले कुछ दिनों में रॉयल्टी संग्रह में गिरावट आई है तथा अवैध खनन को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इससे होने वाले राजस्व नुकसान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी खान विभाग की होगी।
इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, सचिव सौरभचाँदना, सह सचिव नीलकमल पांडेय, विकास गर्ग, संदीप चाँदना, विनय डागा, रोहित डागा, दिनेश काकड़ा सहित धर्मकांटा संचालक देवेंद्र सिंह शेखावत, वासुदेव सांखी, रेवंतमल सांखी, ऋषि पुरोहित, वेद प्रकाश जाजड़ा, शिव प्रकाश कच्छावा, मनीष शर्मा, ओम सिंह एवं सागरमल सांखी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

खान विभाग की नई शर्तों के विरोध में माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार , अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन बीकानेर। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार को खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम अधीक्षण खनिज अभियंता नरेश कुमार बैरवा को ज्ञापन सौंपकर खान विभाग द्वारा वाहन चालकों, वाहन मालिकों एवं वे-ब्रिज संचालकों पर नियम विरुद्ध एवं अव्यावहारिक शर्तें थोपे जाने का विरोध जताया। एसोसिएशन के सचिव सौरभ चाँदना ने बताया कि बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में समस्त वाहन चालक, वाहन मालिक एवं वे-ब्रिज संचालक विभाग द्वारा जबरन लागू किए जा रहे नियमों एवं तकनीकी विफलताओं के विरोध में एकजुट होकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभाग के पूर्व आदेशानुसार सभी वे ब्रिज संचालकों ने लाखों रुपये खर्च कर स्वचालन प्रणाली (ऑटोमेशन सिस्टम) स्थापित की थी, लेकिन अब बिना किसी ठोस आधार के विभाग द्वारा उसका वर्जन बदलने तथा वे-ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे रडार सिस्टम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का दबाव बनाया जा रहा है विभाग द्वारा 26 फीट ऊंचे पोल पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हैं। इससे पोल गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही विभाग ने तकनीकी खामियों से युक्त सॉफ्टवेयर को बिना पर्याप्त तैयारी के वाहनों पर अनिवार्य कर दिया है, जिसके कारण ई-रवन्ना बनना प्रभावित हो गया है। सौरभ चाँदना ने कहा कि विभाग की तकनीकी खामियों के चलते पिछले कुछ दिनों में रॉयल्टी संग्रह में गिरावट आई है तथा अवैध खनन को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इससे होने वाले राजस्व नुकसान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी खान विभाग की होगी। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, सचिव सौरभचाँदना, सह सचिव नीलकमल पांडेय, विकास गर्ग, संदीप चाँदना, विनय डागा, रोहित डागा, दिनेश काकड़ा सहित धर्मकांटा संचालक देवेंद्र सिंह शेखावत, वासुदेव सांखी, रेवंतमल सांखी, ऋषि पुरोहित, वेद प्रकाश जाजड़ा, शिव प्रकाश कच्छावा, मनीष शर्मा, ओम सिंह एवं सागरमल सांखी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Bikaner, Bikaner | Jul 9, 2026