बिहार की 8 सीटों पर विधान परिषद (MLC) का वोटिंग 23 अक्टूबर को होगा, जिसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को आएगा। इस चुनाव में बिहार की तीन प्रमुख राजनीतिक ताकतों NDA, महागठबंधन और जन सुराज के उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दल ही एक-दूसरे के सामने मैदान में हैं। ऐसे में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला भी काफी दिलचस्प हो गया है। क्या NDA अपनी पकड़ मजबूत रख पाएगा, जन सुराज कोई बड़ा उलटफेर करेगा या महागठबंधन की आपसी खींचतान का फायदा विरोधियों को मिलेगा?
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची:
- NDA (BJP): डॉ. एन. के. यादव
- जन सुराज पार्टी: डॉ. रजनीश रंजन
- महागठबंधन (RJD): नितेश कुमार
- महागठबंधन (कांग्रेस): मनोज कुमार जायसवाल
#BiharMLCElection #KosiGraduateConstituency #BiharPolitics #NKYadav #JanSuraaj #RJD #Congress #BJP #NDA #Mahagathbandhan #MLCElection2026 #BiharElection #PoliticalAnalysis #WeeHoursNews
Bihar, India | Oct 22, 2026