आरा में गंगा किनारे DM को विस्थापितों ने घेरा, जमीन और पुनर्वास की लगाई गुहार।
भोजपुर (आरा) 24 NEWS LIVE
बिहार के भोजपुर जिले के जवईनिया में गंगा किनारे चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने जा रहे आरा के जिलाधिकारी मनीष कुमार मीणा को आज विस्थापित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर घेर लिया।
मामला दामोदरपुर बांध का है, जहां जवइनिया गांव के पीड़ित पिछले एक साल से शरण लिए हुए हैं। गंगा कटाव के कारण विस्थापित हुए इन परिवारों ने DM से अपनी जमीन और पुनर्वास सुविधाओं की मांग की।
इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला, जबकि DM साहब ने बड़ी सूझबूझ से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जवइनियां का दुख आज भी बरकरार है, इसी लड़ाई में भरत तिवारी की जान भी चली गई, लेकिन अभी तक पुनर्वास नहीं मिला।
#Bhojpur #Ara #DM_Bhojpur #GangaKataw #Displaced #24NewsLive #BharatTiwari