पलवल पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने उटावड़ थाना क्षेत्र के मलाई-रूपड़ाका मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान नूंह जिले के फिरोजपुर नमक निवासी मोहम्मद आकिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50.87 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हेरोइन के मुख्य स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है। पलवल पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #nuhmewatnews #palwalnews #haryana #palwalpolice
Palwal, Palwal | Jun 21, 2026