
#राइंका #केशरधार-नैचोली में तीन शिक्षकों एवं एक कर्मचारी को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई
#गजा। #राजकीय इंटर कॉलेज #केशरधार-नैचोली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर #विद्यालय के #प्रधानाचार्य #राजपाल सिंह खड़वाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं विदाई लेने वाले शिक्षकों का कर्मचारी को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका विमला पंत द्वारा किया गया।
#विद्यालय परिवार ने स्थानांतरित तीन शिक्षकों #महावीर सिंह राणा, #पूनम तिवारी, #वंदना चमोली एवं प्रधान सहायक #स्वाति डबराल को भावभीनी विदाई दी। श्री राणा ने इस विद्यालय में 25 वर्षों तक सेवा दी है, अब उनका स्थानांतरण प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी में हुआ है।
इस अवसर पर मलेंद्र कुमार पाल द्वारा राणा के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया गया। अरविंद कोठियाल द्वारा राणा सर के साथ 20 वर्ष तक एक साथ रहने के अनुभव को साझा किया गया। अयोध्या प्रसाद तिवारी द्वारा राणा जी को व्यवहार कुशल बताते हुए शुभकामनाएं दी गईं। श्री घिमन सिंह रावत जी द्वारा भी राणा जी के साथ बिताए गए काफी लंबे समय के अनुभवों को साझा किया गया। श्री धर्म सिंह तोपवाल जी द्वारा लंबे समय तक साथ बिताए गए पलों को याद किया गया। श्री नवीन चौधरी जी द्वारा राणा के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए गए।
अनिल कुमार बिजल्वाण जी, श्रीमती कांता चौहान , श्वेता रौतेला एवं श्रीमती अनुजा रावत ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर #अभिभावक संघ अध्यक्ष #विजय राम उनियाल द्वारा सभी स्थानांतरित शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही ग्राम प्रधान नैचोली _श्री मदनलाल उनियाल जी, श्री दिनेश प्रसाद उनियाल, श्री मूर्तिराम नौटियाल, भगवान सिंह पुंडीर , श्री रोशन लाल द्वारा भी बधाई दी गई।
इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, सुषमा देवी, कौशल्या देवी, श्रीमती विनीता देवी, श्रीमती सौंला देवी ,कु. स्नेहा, श्री विजय लाल उनियाल आदि उपस्थित रहे।