🚨🗳️ सहसवान तहसील क्षेत्र में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।
आरोप है कि पात्र होने के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे कई लोग अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लगातार तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इसका असर पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे भावी प्रत्याशियों के चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।
⚠️ लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत वोट है। ऐसे में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर रहना गंभीर विषय है।
🗣️ क्या आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम भी अंतिम मतदाता सूची में नहीं है? अपनी ग्राम पंचायत का नाम लिखकर कमेंट करें।
#सहसवान #बदायूं #पंचायत_चुनाव_2025 #मतदाता_सूची #मताधिकार #युवा_मतदाता #सहसवान_तहसील #UPPanchayatElection #BudaunNews #BreakingNews #SocialistSonuYadav