Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में पश्चिम चंपारण का जलवा, बालिका टीम फाइनल में और बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेतिया: 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल इंटरनेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। समस्तीपुर में आयोजित बालिका वर्ग के मुकाबले में पश्चिम चंपारण ने कैमूर को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रीति कुमारी ने तीन, बिंदिया कुमारी और रितिका कुमारी ने दो-दो तथा गीता कुमारी ने एक गोल किया। इसके बाद मेजबान समस्तीपुर के खिलाफ सेमीफाइनल में अनु कुमारी और प्रीति कुमारी के गोल की बदौलत टीम ने फाइनल में जगह बनाई। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि टीम की सभी खिलाड़ी गौनाहा प्रखंड के उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं। वहीं किशनगंज में आयोजित बालक वर्ग में पश्चिम चंपारण ने सिवान को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अजीत कुमार और राज कुमार ने गोल किए, जबकि गोलकीपर अनिल कुमार के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में पश्चिम चंपारण का जलवा, बालिका टीम फाइनल में और बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेतिया: 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल इंटरनेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। समस्तीपुर में आयोजित बालिका वर्ग के मुकाबले में पश्चिम चंपारण ने कैमूर को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रीति कुमारी ने तीन, बिंदिया कुमारी और रितिका कुमारी ने दो-दो तथा गीता कुमारी ने एक गोल किया। इसके बाद मेजबान समस्तीपुर के खिलाफ सेमीफाइनल में अनु कुमारी और प्रीति कुमारी के गोल की बदौलत टीम ने फाइनल में जगह बनाई। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि टीम की सभी खिलाड़ी गौनाहा प्रखंड के उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं। वहीं किशनगंज में आयोजित बालक वर्ग में पश्चिम चंपारण ने सिवान को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अजीत कुमार और राज कुमार ने गोल किए, जबकि गोलकीपर अनिल कुमार के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की। - Bettiah News