सियासत का खेल ही निराला है।
जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कमरऊ (तिलोरधार ) बीडीसी पर बड़ा उलटफेर हुआ हैं। एक बीडीसी सदस्य ने पाला बदल लिया और चेयरमैन बन गई। और बीडीसी पर कांग्रेस का कब्जा हो गया।
पढ़िए पूरी खबर
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कार्यालय कमरऊ (तिलोरधार) में बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पहले भाजपा के पास 8 सदस्यों का समर्थन बताया जा रहा था। हालांकि, अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा समर्थित तीन सदस्यों के बीच खींचतान शुरू हो गई। इसी बीच टटियाना वार्ड की भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य प्रियंका शर्मा ने देर रात कांग्रेस का दामन थाम लिया। और कांग्रेस ने प्रियंका शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं।उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सतपाल चौहान निर्वाचित हुए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद कमरऊ बीडीसी में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
अध्यक्ष पद
अनिता : (BJP) 7
प्रियंका (कांग्रेस )8
उपाध्यक्ष
सतपाल : (कांग्रेस) 8
रीमा : (भाजपा) 7