
प्रदेश कोर कमेटी में सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाक़ात
पटना, बिहार।
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नए दायित्व मिलने के उपरांत प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद, बधाई एवं शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi के नेतृत्व में गठित प्रदेश कमेटी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश संगठन का यह गठन अत्यंत सराहनीय एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला है।
अंकुर गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष जी को विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री अंकुर गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी और प्रदेश अध्यक्ष जी का स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अंत में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
जारीकर्ता:
अंकुर गुप्ता
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, बिहार