राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज हरदोई में
हरदोई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद आज रात लगभग 10 बजे हरदोई पहुंचेंगे। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी हरदोई के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद संजय सिंह का रात्रि प्रवास पीडब्लूडी गेस्ट हाउस, हरदोई में प्रस्तावित है। सांसद के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2026