Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

रानीखेत- द्वाराहाट में दिल दहला देने वाली वारदात: सेना की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने आईं दो महिलाएं भी गंभीर घायल रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित सुदूर ऐना गांव में शुक्रवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा और मेरठ में पढ़ाई कर रहा 19 वर्षीय सागर सिंह अपनी बुआ के घर आया हुआ था। इसी दौरान एक युवक घर में घुसा और धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सागर की बुआ जानकी देवी और उनकी चचिया सास सबुली (सावित्री) देवी उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावर ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि सबुली देवी का गला गहरे तक कट गया। दोनों को गंभीर हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबुली देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। काले कपड़ों में आया था हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब आठ बजे काले कपड़े पहने एक युवक अचानक घर में घुसा और बिना कुछ कहे सागर सिंह पर धारदार हथियार से लगातार वार करने लगा। हमला इतना तेज था कि सागर संभल भी नहीं पाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गांव का ही निकला आरोपी, पुरानी रंजिश आई सामने घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घायल जानकी देवी ने देर रात पुलिस को दिए बयान में आरोपी का नाम बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और परिवार का बेहद करीबी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच और दर्ज तहरीर के अनुसार पुरानी रंजिश इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस लूटपाट सहित सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई तेज, एक आरोपी हिरासत में सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी संदेह के दायरे में है। यह भी चर्चा है कि वारदात के बाद आरोपी घायल महिलाओं की स्थिति जानने के लिए नागरिक चिकित्सालय तक पहुंचा था। ग्रामीण अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरबंश सिंह और सीओ भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस निर्मम हत्याकांड ने शांत माने जाने वाले ऐना गांव सहित पूरे रानीखेत क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश और वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Uttarakhand, India | Jul 11, 2026