बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में विवाहिता पूनम गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ & त , जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौ & त होने से सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान पूनम गौतम के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर वैवाही चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।